google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

3 बच्चियां ही नहीं, साली भी छत से गिरकर थी मरी

Ghaziabad Three Sister Suicide Case: बीते दिनों गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों द्वारा बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की गुत्थी हर पल उलझती जा रही है. एक पिता, दो मां और कुल पांच भाई बहन होने के चलते उलझे हुए रिश्ते और कोरियन गेम की लत वाली थ्योरी को लेकर बारीकी से जांच जारी है. महज 12, 14 और 16 साल की नाबालिग लड़कियों के नाना से जब बात की गई तो उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया करीब 6-7 साल पहले उनकी एक बेटी की भी दामाद के घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी. इतना ही नहीं, अगर एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो नाबालिग बच्चों के पिता चेतन की तीन-तीन शादियां हुई थीं.

यह है मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी इलाके में तीन नाबालिग सगी बहनों (निशिका (16) और उसकी बहनें प्राची (14) और पाखी (12)) ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. तीनों बच्चियां एक ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी हो चुकी थीं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा था कि जिस गेम को वे खेल रही थीं, उसमें लगातार टास्क दिए जाते थे. कुल 50 टास्क बताए जा रहे हैं, जिनमें आखिरी टास्क आत्महत्या से जुड़ा था. पुलिस को घटनास्थल से एक 8 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था. ये तीनों अपने माता-पिता के साथ रहती थीं. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चियां कॉम्प्लेक्स में किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं. घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग टावर के पीछे पार्क में इकट्ठा हुए.

पिता को लेकर खुले राज
ये मामला लगातार उलझता जा रहा है. तीनों बच्चियों के पिता चेतन को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में चेतन अपनी दो पत्नियों और 5 बच्चों के साथ रहते थे. 3 फरवरी की रात तीन बच्चियों की मौत हो गई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चेतन की दो पत्नियां सुजाता और हिना आपस में बहन हैं, उनका घर दिल्ली के सीलमपुर है. तीसरी पत्नी का घर कहीं और है. सुजाता और हिना के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि उनके कुल 14 बच्चे हैं. इसमें 11 बेटियां और 3 बेटे है. सबसे बड़ा बेटा दीपू था, जो 10-12 साल पहले कहीं चला गया. उसका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया, वह ऑटो चलाते थे, लेकिन पिछले दो साल से पैर में दिक्कत के चलते अब नहीं चलाते. सुजाता उनकी सबसे बड़ी बेटी है. 17-18 साल पहले हमने उसकी शादी चेतन से की थी. उस वक्त चेतन छोटा-मोटा काम करता था. इसके बाद वह ठीकठाक कमाने लग गया. पहले खजूरी इलाके में रहता था. बाद में एकता पार्क के शालीमार गार्डेन में फ्लैट में रहने लगा. फिर पता नहीं क्या हुआ कि सब खत्म होता चला गया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *