News

कंवरपुरा कृषि महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने की सफाई

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। निकटवर्ती ग्राम कंवरपुरा कृषि महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर, कक्षा कक्षों, पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि की सफाई की गई। अधिष्ठाता डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति अपनी जीवन शैली में अपनाये।

सह प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. पार्वती दीवान, डॉ. तरूण जाटव, डॉ. ओमेश कुमार, डॉ. सुशीला ऐचरा, डॉ. विजय सिंह समेत स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *