खुर्जा में नवदुर्गा मंदिर की 31वीं वर्षगांठ पर चित्रकला प्रतियोगिता
खुर्जा में श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर की 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था। विद्यार्थियों ने राम मंदिर, वायु प्रदूषण और जल संरक्षण जैसे सामयिक एवं धार्मिक विषयों पर चित्र बनाए। इसमें भारत विकास परिषद कन्या इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल और एल्पाइन पब्लिक स्कूल सहित नगर के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायकों द्वारा घोषित परिणामों में जूनियर वर्ग में देव तोमर (जेनिथ पब्लिक स्कूल) प्रथम, गगन शर्मा (जेनिथ पब्लिक स्कूल) द्वितीय और प्रिया गौतम (महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में दिशा शर्मा (सरस्वती विद्या मंदिर) ने प्रथम, राज ने द्वितीय और नैंसी तोमर (महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें सामाजिक व धार्मिक विषयों की बेहतर समझ मिलती है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेश कौशिक, सचिव रोहित अग्रवाल और प्रतियोगिता संयोजक अजीत मित्तल भी उपस्थित रहे।

