Latest

पावटा : मिशन ग्रीन प्रागपुरा के तहत किया पौधारोपण

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। नारायणपुर मोड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में मिशन ग्रीन प्रागपुरा के तहत शनिवार को सघन वृक्षारोपण किया गया। सेवानिवृत अध्यापक नागरमल यादव ने बताया की उनके पुत्र लोकेश यादव ने भी मिशन ग्रीन प्रागपुरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वैच्छिक भाग लेकर स्वयं की ओर से एक पौधा लगाया एवं इन पौधों की सार सम्भाल के लिए 20 फीट लम्बा लोहे का जाल भी स्वेच्छा से भेंट किया। समिति सदस्यों ने यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान समाज सेवी राजेश जांगिड, मनोज शर्मा, लोकेश यादव, कालू महावर आदी उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *