संतोष मोदी को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण मार्च
डोमचांच निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को डोमचांच में एक शांतिपूर्ण रोड मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के नेतृत्व में तथा सिविल सोसायटी, डोमचांच के सहयोग से आयोजित किया गया।
रोड मार्च की शुरुआत दक्षिणी पंचायत भवन से हुई। बड़ी संख्या में समाजबंधु, युवा साथी, माताएं-बहनें एवं स्थानीय नागरिक इसमें शामिल हुए। यह मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा का शुभारंभ समाज के आराध्य महाराज अहिवरन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र मोदी ने कहा कि संतोष मोदी जैसे मेहनतकश ऑटो चालक के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेमलाल बरनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखनलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मोदी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मंटू मोदी, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर बरनवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद बरनवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार, प्रदेश युवा संगठन मंत्री राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष अजय बरनवाल तथा जिला सचिव सुशांत सुमन, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश मोदी, प्रखंड अध्यक्ष रवि मोदी, प्रखंड सचिव पिंकू मोदी, प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवकुमार मोदी, प्रखंड संगठन मंत्री अंशु मोदी, प्रखंड मीडिया प्रभारी संजय कुमार बरनवाल, संरक्षक सुदर्शन बरनवाल, संरक्षक महेन्द्र मोदी, और मंच के संचालन कर्ता बिनय मोदी जी ने भी सभा को संबोधित करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि समाज हमेशा न्याय और कानून के सम्मान में विश्वास करता है तथा अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

