News

मुजफ्फरनगर की पिंकी का 5 साल से अफेयर: फिर पति को कॉफी में दिया जहर

मेरठ की मुस्कान…औरैया की प्रगति के बाद अब मुजफ्फरनगर की पिंकी। अपने पति अनुज को मारने के लिए पिंकी ने कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। अनुज गंभीर हालत में ICU में रहा। अब तबीयत ठीक है और खतरे से बाहर है। दोनों की शादी के 2 साल ही हुए हैं।

पिंकी शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बात करती। हर रोज वीडियो कॉल पर बात होती थी। पति को कैसे रास्ते से हटाना है? इस बारे में प्रेमी से 1.42 घंटे वीडियो कॉल पर बात कर पूरी प्लानिंग की, फिर अनुज को जहर दे दिया।

बहन पूनम ने बताया- मेरे भाई अनुज की उम्र 28 साल है। वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। दो साल पहले 9 फरवरी, 2023 को उसकी शादी गाजियाबाद के फरूकनगर निवासी पिंकी उर्फ सना से तय की गई। अनुज घर का छोटा लड़का है। घरवालों ने धूमधाम से उसकी शादी की। शादी के एक दो दिन तक सब सही रहा। इसके बाद से पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।

पिंकी छोटी-छोटी बातों पर अनुज से लड़ने लगती। घर का कोई काम भी नहीं करती थी। हम लोगों से भी बात नहीं करती थी। मेरा भाई दिनभर ऑफिस में रहता। यहां पिंकी पूरे दिन फोन पर लगी रहती थी। पहले हम लोगों को लगा नई-नई आई है, इसलिए मायके ज्यादा बात करती है। लेकिन ऐसा 2 महीने तक चलता रहा। भाई ने बताई पिंकी के अफेयर की बात अनुज और पिंकी का एक दिन झगड़ा काफी बढ़ गया। घरवालों ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों को शांत कराया। भाई गुमसुम सा रहने लगा। एक दिन परिवार के साथ हम लोग बैठे हुए थे। अनुज उदास था तो उससे पूछा भाई क्या बात है। तुम आजकल बहुत शांत रहते हो।

भाई भावुक होकर बोला- पिंकी का किसी वासू नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। वह फोन पर उससे बात करती है। उसके फोन में अश्लील चैट है। हर रोज दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात होती है।

अनुज को पत्नी के मोबाइल से मिली प्रेमी संग तस्वीरें भाई ने बताया कि उसे पिंकी के मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ मनाली ट्रिप के फोटो मिले हैं। इसके स्क्रीनशॉट भी उसने अपने पास रखे हैं। जब उसने पिंकी से इस बारे में पूछा तो वो फिर झगड़ा करने लगी।

काफी बहस के बाद पिंकी ने बताया कि उसका अपने ताऊ की लड़की के बेटे से 5 साल से अफेयर चल रहा है। उसने यह शादी घरवालों के दबाव में आकर की है। अनुज ने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया। इसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। मेरे भाई को सच पता चल गया था। उसने पिंकी को बहुत समझाया, लेकिन उसने धोखा दिया। पिंकी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। मेरा भाई जब नाइट में ड्यूटी चला जाता तो पिंकी रोज रात में घंटों अपने प्रेमी से बात करती। झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो वह मायके चली गई। इसके बाद वह दो महीने ससुराल रहती। 2 महीने मायके में रहती। धीरे-धीरे 2 साल ऐसे ही कट गए। पिंकी 2 साल में सिर्फ 7 महीने ससुराल ही में रही।

भाई और पिंकी में जब ज्यादा झगड़ा होने लगा तो पिंकी ने मायके में रहते हुए पुलिस में शिकायत की। 25 फरवरी को केस दर्ज हुआ। इससे पहले पुलिस ने दोनों की आमने-सामने बातचीत कराई। महिला थाने में काउंसलिंग के बाद पिंकी 22 मार्च को एक महीने के लिए ससुराल आ गई।

साजिश से पहले प्रेमी का आया वीडियो कॉल कॉफी पिलाने से पहले भी पिंकी ने अपने प्रेमी से 1 घंटे 42 मिनट वीडियो कॉल पर बात की थी। उसी के साथ मिलकर अनुज को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई। इसके बाद जहर दिया। इस बात का खुलासा वॉट्सऐप चैट से हुआ है।

बाहर से दूध मंगाया, खुद कॉफी बनाकर पिलाई पिंकी के घर आने के 3 दिन बाद 25 मार्च को मेरा भाई ड्यूटी से लौटा था। उसके आते ही पिंकी ने भाई से कहा- बाहर से दूध ले आओ। जबकि हमारे यहां पशु भी हैं। घर पर 2 से 3 लीटर दूध हमेशा रहता है। पिंकी ने घर का दूध इस्तेमाल न करके बाहर का मंगवाया।

अनुज ने आने के बाद उससे न तो चाय मांगी थी, न ही कॉफी। तब भी उसने भाई को कॉफी बनाकर दी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। कॉफी पीने के तीन मिनट बाद ही भाई की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने के बाद भाई बेहोश हो गया। तब भी पिंकी ने कुछ नहीं किया। इसके बाद मां ने मोहल्ले वालों को बुलाया।

भाई के एक दो दोस्त आए। उन्हें एम्बुलेंस से खतौली लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट किया। वहां हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरे भाई की हालत में आज थोड़ा सुधार है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर है। मैं अभी मिलकर आई हूं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *