google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

पीएम मोदी ने नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया शुभारंभ

नोएडा , पीएम मोदी ने नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देता हो।

बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कॉम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इससे पहले पीएम ने कारोबारियों से बात की। मोदी प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से भी मिले।

ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। शो में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मोदी ने कहा- 2014 से पहले जब हमारी सरकार नहीं थी तो सिर्फ दो लाख रुपए तक ही इनकम टैक्स माफ था। आज हमने 12 लाख रुपए तक टैक्स फ्री किया है। नए GST रिफार्म से इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए बचने जा रहे हैं।

देश आज गर्व के साथ GST बचत उत्सव मना रहा है। 2017 में हम GST लाए, आर्थिक मजबूती की। 2025 में फिर से GST लाए, फिर आर्थिक मजबूती करेंगे। जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती होगी, टैक्स का भार कम होता जाएगा।

कुछ राजनीतिक दल GST की नई दरों को लेकर देश के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 2014 से पहले जो सरकार चला रहे थे, उसकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं।

सच्चाई तो ये है कि कांग्रेस के समय टैक्स की लूट मची थी। लूटे हुए धन में से भी लूट होती थी। देश के आम नागरिकों को टैक्स की मार से निचोड़ा जा रहा था। ये हमारी सरकार है, जिसने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है।पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किमी दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।

मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। यहां लाखों MSME का मजबूत नेटवर्क है, उनका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए और एक कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए। इसके लिए हर मदद के साथ यूपी सरकार और भारत सरकार आपके साथ है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *