Sports

गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील हरकत, हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुलिस केस

पुणे: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. स्टार इंडियन ऑलराउंडर पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वजा तिरंगा पहनकर अश्लील हरकतें की है, जिससे तिरंगा की गरिमा को ठेस पहुंची है. पुणे के रहने वाले एडवोकेट वाजिद खान ने समाचार एजेंसी एएनआई को पूरी घटना के बारे में बताया कि आखिर हार्दिक की किस हरकत से वह इतने खफा हो गए कि पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी.

न्यूजीलैंड पर फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों का परिवार भी ग्राउंड पर आ गया था. अवॉर्ड सेरेमनी के पहले मैदान पर जमकर जश्न मनाया गया. प्लेयर्स नाच-गा रहे थे. एक-दूसरे के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे थे. ब्रॉडकास्टर्स को इंटरव्यू दे रहे थे. इसी दौरान पूरी दुनिया ने हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा की हरकतों को टीवी पर लाइव देखा था. शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान को हार्दिक की इन्हीं हरकतों से एतराज है. वाजिद खान ने एएनआई से बातचीत में बताया बताया:

वैसे वाजिद खान अकेले शख्स नहीं है, जिन्होंने मैदान पर हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा की हरकतों को नोटिस किया हो. सोशल मीडिया पर भी पंड्या की जमकर आलोचना हो रही है. कुछ लोग तो ये भी दावा कर रहे हैं कि महिका शर्मा के चलते ही हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के रिश्ते खराब हो गए.
क्रुणाल न तो फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे और न ही उन्होंने अपने छोटे भाई को सोशल मीडिया पर बधाई दी. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि हार्दिक पंड्या तलाकशुदा है. उन्होंने सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक को शादी की थी. इस शादी से उन्हें बेटा अगस्त्या भी है, लेकिन अब दोनों के अलग होने के बाद हार्दिक की जिंदगी में महिका की एंट्री हुई है. महिका भी मॉडल ही हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *