News

प्रयागराज : बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे, 8 को बचाया, 2 के शव मिले

प्रयागराज में बारातियों से भरी दो कारें नहर में गिर गईं। इसमें करीब 10 लोग सवार थे। कारों को गिरता देख पीछ से आ रहे अन्य बाराती बचाने को दौड़े। लेकिन गहरी नहर देखकर रूक गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और रातभर करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। इसमें से 8 लोगों को बचा लिया गया।

जबकि 2 लोगों के शव सोमवार सुबह नहर से बरामद किए। मरने वालों की पहचान बांदा के प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) और बलिया के अनीश सिंह (20) के रूप में हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *