JOBS

10वीं पास के लिए रेलवे बंपर नौकरियां

Indian Railways, RRB jobs, RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर दी है. असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)के कुल 11,127 पदों पर भर्ती निकाली गई है. ये भर्ती पूरे भारत के विभिन्न रेलवे जोन्स में होगी. शॉर्ट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी हुआ है. ये पद लेवल-2 के हैं जहां शुरुआती बेसिक पे ₹19,900 प्रति महीना है और DA, HRA जैसे अलाउंस मिलेंगे जिससे कुल सैलरी काफी अच्छी हो जाती है. ये नौकरी स्थिर सरकारी जॉब है जहां पेंशन, मेडिकल और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

किस पदों पर वैकेंसी?

पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट
कुल पद: 11,127 (सभी रेलवे जोन्स में)
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: 16 मार्च 2026
डिटेल्ड नोटिफिकेशन: 14 मई 2026 को जारी होगा
आवेदन शुरू: 15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का तरीका: सिर्फ ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट: rrbapply.gov.in (सेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन पोर्टल)
ये भर्ती पूरे देश में विभिन्न RRB जैसे RRB दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि के जरिए होगी.

योग्यता और एलिजिबिलिटी क्या है?

  • इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को इनमें से कोई एक क्वालिफिकेशन पूरी करनी होगी.10वीं पास (Matriculation/SSLC)अनिवार्य है.
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, डीजल मैकेनिक, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक आदि ट्रेड्स में होना जरूरी है.
  • संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो.
  • 3 साल का डिप्लोमा:मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में.

एज लिमिट
– न्यूनतम आयु:18 साल
– अधिकतम आयु:30 साल
– आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी.
– आरक्षित कैटेगरी SC/ST/OBC/EWS आदि को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

1. ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर Recruitment या Apply Online सेक्शन ढूंढें.
3. Apply Online पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें.
4. फॉर्म में व्यक्तिगत डिटेल्स, शिक्षा, आदि भरें.
5. जरूरी दस्तावेज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/ITI/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें.
6. कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस भरें.जनरल/OBC के लिए ₹500, SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक आदि को छूट मिलेगी.
7. फॉर्म चेक करके फाइनल सबमिट करें.
8. सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें. आगे एग्जाम या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काम आएगा.

– CBT-1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)
– CBT-2
– कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
– मेडिकल एग्जामिनेशन
एग्जाम डेट्स बाद में घोषित होंगी

ये भर्ती 10वीं और ITI वालों के लिए बहुत बड़ा मौका है खासकर उन लोगों के लिए जो तकनीकी फील्ड में रेलवे में काम करना चाहते हैं. अगर आप योग्य हैं तो तैयारी शुरू कर दें. डिटेल्ड नोटिफिकेशन आने पर सारी जानकारी चेक करें. ऑफिशियल साइट पर नजर रखें.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *