News

यूपी के 12 शहरों में बारिश, ओले भी गिरेंगे,  4 दिनों तक बरसात का अनुमान

यूपी में बारिश से मौसम अचानक बदल गया। 12 जिलों में बुधवार रात बारिश हुई। लखनऊ में बारिश और हवा से पेड़ गिर गया। सुबह से 29 जिलों में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। कई शहरों में बादल भी छाए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि आज से 4 दिनों तक बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने के आसार हैं। नया साल कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगा।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो फतेहपुर जिला सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में औसत तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बादलों के चलते रात के औसत तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 29 दिसंबर से शीतलहर चलने का अनुमान है। 28 दिसंबर के बाद फिर से पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंचा SN पांडेय ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी रुकने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के नहीं आने के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा था। बारिश से दिन के तापमान में औसतन 7 डिग्री की कमी आ गई है।

दिन में ही लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है- 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *