Latest

लखनऊ-कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश, 38 में अलर्ट

यूपी में मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के औसत तापमान में 5°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.2°C रहा। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.4°C रिकॉर्ड किया गया।

  • 28 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
  • 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है।
  • 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *