Entertainment

रणवीर सिंह-आलिया भट्टी की जोड़ी ने पर्दे पर लगाई आग

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ कहे जाने वाले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने अब तक पर्दे पर अपनी अदाकारी से जादू बिखेरा है. जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ से लेकर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक, इन दोनों की फिल्मों ने न केवल क्रिटिक्स का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई की है. सफीना और मुराद हो या रॉकी और रानी, इस जोड़ी ने हर बार साबित किया है कि वे आज के दौर के सबसे सफल एक्टर्स हैं.

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ (2019) सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है जिसने ‘अपना टाइम आएगा’ को हर भारतीय की जुबान पर चढ़ा दिया था. इसकी कहानी मुंबई के धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) की है, जो अपनी गरीबी और पिता की बंदिशों के बीच एक बड़ा रैपर बनने का सपना देखता है. (फोटो साभार: IMDb) मुराद को शब्दों से प्यार है, लेकिन उसके हालात उसे नौकरी करने पर मजबूर करते हैं. उसे इस सफर में उसकी बिंदास गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है. फिल्म दिखाती है कि कैसे मुराद अपनी पहचान बनाता है और दुनिया को बताता है कि टैलेंट किसी आलीशान बंगले का मोहताज नहीं होता. 

णवीर सिंह ने मुराद के किरदार में जान फूंक दी थी, वहीं आलिया भट्ट ने सफीना बनकर पर्दे पर आग लगा दी थी. साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी (एमसी शेर) की एंट्री ने इस फिल्म को और भी दमदार बना दिया था. यह मूवी रिलीज के बाद सिनेमाघरों में छा गई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *