google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
JOBS

यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर निकली भर्ती

नए साल पर योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस में 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। नागरिक पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया आज, 31 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। सिपाही भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है। भर्ती प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कराएगा। साल 2025 में यह दूसरी बड़ी भर्ती है। इससे पहले 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती हुई थी।

आरक्षी नागरिक पुलिस के 10469 पदों पर भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए कुल 10469 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 4,191 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1,046 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2,826 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2,198 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 208 पद शामिल हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए होगी।

पीएसी/सशस्त्र पुलिस में 15,131 पद, सिर्फ पुरुषों के लिए आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस में सबसे ज्यादा 15,131 पद निकाले गए हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। अनारक्षित वर्ग के लिए 6,060 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1,512 पद, ओबीसी के लिए 4,083 पद, एससी के लिए 3,176 पद और एसटी के लिए 300 पद आरक्षित किए गए हैं। विशेष सुरक्षा बल में 1,341 पद आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के अंतर्गत कुल 1,341 पद रखे गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 538, ईडब्ल्यूएस के 134, ओबीसी के 362, एससी के 281 और एसटी के 26 पद शामिल हैं। यह भर्ती भी केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी।

महिला बटालियन में 2,282 पद, केवल महिलाओं को मौका महिला बटालियन (जनपद–लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर) के लिए 2,282 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें अनारक्षित वर्ग के 916, ईडब्ल्यूएस के 228, ओबीसी के 615, एससी के 478 और एसटी के 45 पद शामिल हैं। यह भर्ती सिर्फ महिला अभ्यर्थियों के लिए होगी।

घुड़सवार पुलिस में 71 पद आरक्षी घुड़सवार पुलिस के लिए कुल 71 पद निकाले गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 30, ईडब्ल्यूएस के 7, ओबीसी के 19, एससी के 14 और एसटी के 1 पद शामिल हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। जेल वार्डन के 3,279 पद, जेल वार्डर (पुरुष) के लिए कुल 3,279 पद घोषित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 1,314, ईडब्ल्यूएस के 327, ओबीसी के 885, एससी के 688 और एसटी के 65 पद शामिल हैं। महिला जेल वार्डर के पदों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

महिला जेल वार्डर के 106 पद भी शामिल महिला अभ्यर्थियों के लिए भी जेल वार्डर के 106 पद निकाले गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 44, ईडब्ल्यूएस के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 28, अनुसूचित जाति के 22 और अनुसूचित जनजाति के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगी।

31 दिसंबर से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसी अवधि में आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 तय की गई है।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत सूचना, विज्ञप्ति और आवेदन प्रक्रिया यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *