Latest

सहारनपुर : गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, घर में लगी आग, 12 से अधिक सिलेंडर धमाके के साथ फटे

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। वहां सिलेंडरों से लदी पिकअप भी आग की चपेट में आ गई। इससे सिलेंडरों में तेज धमाकों के साथ आग लग गई। धमाकों के बीच सिलेंडर दूर खेतों में जाकर गिरे। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।

घर के नीचे खोल रखा है रेस्टोरेंट

देवबंद क्षेत्र के गांव तल्हेडी में पनियाली रोड पर स्वर्गीय मीर हसन के पुत्रों नदीम, कलीम, वसीम, मुकर्रम, अकरम, मीर हसन आदि का मकान है। बताया जाता है कि मकान के बाहर ही इन लोगों ने एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोल रखा है। जिसमें चाऊमीन पिज्जा आदि बेचते हैं।

शनिवार को लगभग 4:00 बजे शाम घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। यह आग रेस्टोरेंट के कारण लगी या कोई और कारण है इसका भी पता नहीं चल पाया है। बताया यह भी जाता है कि घर के एक साइड में एक पिकअप खड़ी थी। जिसमें लगभग एक दर्जन सिलेंडर रखे हुए थे।

घर से होता है सप्लाई का काम

बताया जाता है कि इस घर से गैस सिलेंडर की सप्लाई का काम भी किया जाता है। पिकअप में सप्लाई करने के लिए ही गैस सिलेंडर रखे हुए थे। बताया जाता है कि इन सभी सिलेंडरों में आग लग गई। बहुत तेज विस्फोट हुए कुछ सिलेंडर तो खेतों में जा गिरे। हादसे से पूरे मकान में आग लग गई।

आग लगते देख घर के सभी लोग बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड की कई टीम मौके पर हैं। आग को बुझाने में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया मकान के मालिक ने यहां पर एक मिनी गैस सप्लाई सेंटर खोल रखा था, आज गैस की गाड़ी आई थी और उसी वक्त यह दुर्घटना हुई है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *