google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

संभल : बुलडोजर एक्शन, मैरिज हॉल गिराया, मस्जिद को भी ढहाया जाएगा

संभल में दशहरे के दिन बुलडोजर एक्शन चल रहा है। गुरुवार सुबह मैरिज हॉल को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। इसके बाद बगल में बनी मस्जिद को ढहाया जाएगा। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई मौके पर हैं। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

मामला संभल मुख्यालय से 30 किमी दूर राया बुजुर्ग गांव का है। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर बने हैं। मस्जिद 550 वर्ग फीट और मैरिज हॉल 30 हजार वर्गफीट में बना हुआ है। दोनों को पूरा गिराया जाएगा।

जनता मैरिज हॉल पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। नोटिस की डेडलाइन खत्म होने के बाद एक्शन लिया गया।

एसपी बोले- 30 दिनों का वक्त दिया जा चुका है संभल SP केके बिश्नोई ने कहा- यह अवैध कब्जा है। इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। इसके बाद भी जब नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन ने एक्शन का फैसला किया। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- ये मस्जिद बहुत पहले चिह्नित की गई थी। 2 सितंबर को नोटिस दिया गया था।

मैरिज हॉल को गिराते समय मस्जिद कमेटी के लोगों ने डीएम-एसपी से मिलकर मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा है। हालांकि, डीएम ने कोई आश्वासन नहीं दिया है।

दरअसल, बुधवार को ही प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर ली थी। गांव में बैठक की थी। लोगों ने अपील की थी कि ग्रामीण बेवजह अपने-अपने घरों से बाहर न निकलें। इससे पहले 13 सितंबर को तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने सरकारी भूमि पर बनी मैरिज हॉल और मस्जिद पर लाल निशान लगाया था।

10 साल पहले बनाई गई थी मस्जिद और मैरिज हॉल तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद और मैरिज हॉल को 10 साल पहले बनाया गया था। गांव के ही मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने इनका निर्माण करवाया था। वह मस्जिद का मौलाना भी है। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें ही इस मस्जिद और मैरिज हॉल का पता चला था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया की गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *