Religion

संभल : महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी संभल के कल्कि धाम पहुंचीं

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी पहली बार संभल पहुंचीं। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। कार से उतरते ही पुजारियों ने उन्हें पीले रंग का पटका पहनाया और फूल बरसाए।

इस दौरान ममता कुलकर्णी भगवा वेशभूषा में नजर आईं। उनके गले में रुद्राक्ष की कई मालाएं थीं और कंधे पर एक लंबा बैग टंगा हुआ था। अब वे मुख्य यजमान के तौर पर शिलापूजन करवा रही हैं। उनके साथ कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम् बैठे हैं।

शिलापूजन कार्यक्रम के बाद ममता सत्संग और भंडारे में भी शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे ममता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वे करीब ढाई घंटे तक कल्कि धाम में रुकेंगी। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को टोयोटा की लग्जरी गाड़ी टोयोटा वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज से संभल पहुंचीं। करीब 1.32 करोड़ रुपये कीमत वाली इस हाई-एंड गाड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा। ममता के आगमन और उनके साथ आई गाड़ी दोनों ही चर्चा का विषय बने रहे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *