google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
LatestNews

अलीगढ़ में सफाई कर्मियों ने किया रोड जाम, दो महीने से नहीं मिली सैलरी

अलीगढ़ में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने दो महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर निगम द्वारा नियुक्त निजी कंपनी सुखमा के खिलाफ सफाई कर्मी सड़क पर उतर आए।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने सुखमा कंपनी वापस जाओ के नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

सफाई संघ अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने रोड जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सुखमा कंपनी की किट को आग लगा दी।

स्थानीय थाना अध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों ने लगभग 2 घंटे तक जाम जारी रखा।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया और अपने काम पर वापस लौट गए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *