वृक्षारोपण फाउंडेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी का आयोजन
अजयगढ़, (जयराज पटेल), प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण पर सतत रूप से चलाए जा रहे अभियान की अगली कड़ी में, शासकीय आर पी उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल पन्ना में, उपरोक्त विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया |
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक श्री चंद्रशेखर सिंह लोधी जी ने बताया कि जल और वृक्ष जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इनके बिना वनस्पति व प्राणी जगत का अस्तित्व संभव नहीं है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के संस्थापक व मुख्य मार्गदर्शक श्री श्रीराम सिंह लोध जी ने बताया की संपूर्ण ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी पर ही जीवन ,जल की उपस्थिति के कारण ही है ,उन्होंने कई उउदाहरणों से यह प्रमाणित किया कि जल अमूल्य क्यों है तथा जल संरक्षण के कई उपाय बताए | संस्थापक जी ने जल व वृक्षों के बीच अटूट संबंध का वर्णन किया एवं सभी से कम से कम एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया | संस्था के वानिकी विशेषज्ञ श्री हनुमान दास राजपूत जी ने प्रकृति व भगवान के बीच तारतम्य का वर्णन किया एवं बच्चों से प्रकृति के संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया | पूर्व सैनिक एवं
अपने सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित सरपंच श्री राम शिरोमणि सिंह जी ने प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने पर बल दिया एवं इसके लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का सभी से आग्रह किया | इस अवसर पर जीवन सुधा फाउंडेशन द्वारा लाये गए हरसिंगार व कदंब के पेड़ों का ,विद्यालय प्रांगण में रोपण किया गया | इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं बुंदेलखंड इंटर कॉलेज डिंगवाही के प्रबंधक पूर्व इंजीनियर श्री बी.एल.सिंह , हाई स्कूल की प्रचार्य श्रीमती रंजना खरे ,शिक्षक श्री सत्येंद्र त्रिपाठी ,मनोज कुमार तिवारी, शिवमोहन सिंह लोध, दिनेश कुमार सिंह ,एडवोकेट श्री राम प्रताप रजक, मुकुल सिंह एवं विमलेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे |संस्थापक जी द्वारा विद्यालय में उपरोक्त कार्यक्रम कराए जाने हेतु समस्त स्टॉफ का हृदय से आभार व्यक्त किया | अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया |