Dailynews

यूपी में अगले 7 दिनों में कड़ाके की ठंड, 1°C तक जाएगा पारा

यूपी में अगले 7 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। पारा 1°C तक जा सकता है। शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर में कोहरा छाया हुआ है। यूपी में सबसे ठंडा शहर बरेली 4.6°C के साथ रिकॉर्ड हुई। अयोध्या में 5.5°C तापमान रहा। वहीं, कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां शुक्रवार रात का तापमान 6.4°C तक लुढ़क गया।

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय का कहना है,”वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों में एक बार फिर भीषण बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट होगी। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन का तापमान अभी 23 से 25°C के बीच बना हुआ है।’

डॉ. पांडेय ने कहा, नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। फिलहाल, अभी कोई एंटी साइक्लोन नहीं बन रहा है। गंगा के मैदानी भागों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 6 से 8°C और न्यूनतम तापमान 1 से 2°C तक जा सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बारिश की आशंका कम जताई गई है। बादलों की आवाजाही से तापमान में 1 या 2°C का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बरेली लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद अयोध्या का 5°C, मेरठ का 5.6°C और कन्नौज का 6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *