News

सेवापुरी : बगीचे में गिरे आम उठाने को लेकर मारपीट, एक घायल

सेवापुरी।जंसा थाना क्षेत्र के तेंदूई गद्दोंपुर गांव में शुक्रवार को देर शाम बगीचेमें गिरे आम को उठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई घटना में एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि उपरोक्त गांव निवासी पारसनाथ के आम के बगीचे में गिरे आम को गांव के ही अनिल व धीरज आम उठा रहे थे जिससे नाराज होकर बगीचे के मालिक पारस नाथ ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते मारपीट में बदल गई मारपीट में पारसनाथ घायल उम्र 42 हो गए पारस की तहरीर पर धीरज और अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज के पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *