Latest

शामली : सभासद राहुल पवार हुए जिला बदर

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के सभासद राहुल पवार को जिला बदर कर दिया गया है। एडीएम न्यायिक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। सभासद राहुल पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह सरकारी हथियारों के साथ नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद भी कांधला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

जनपद में न आने की हिदायत दी गई

राहुल पवार के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें 6 महीने के लिए जिलाबदर करने का फैसला लिया। पुलिस ने उन्हें जिले की सीमा तक ले जाकर छोड़ा। इस दौरान उन्हें 6 महीने तक जनपद में न आने की हिदायत दी गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *