Crime News

शामली : दरोगा के बेटे ने दो नाबालिगों को नग्न कर पीटा 

शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के लिलोन गांव में दो नाबालिग लड़कों के अपहरण और उन्हें नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों ने शामली के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और न्याय की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिले के लिलोन गांव के बच्चों को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बनाया गया। इसके बाद उन्हें नग्न कर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि यह घटना लिलोन निवासी नितिन ने अंजाम दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नितिन के पिता सुधीर उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर गाजियाबाद में तैनात हैं। नितिन स्वयं सिटी के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं।

पीड़ित बच्चों के पिता ने बताया कि उनके बच्चे स्कूल की छुट्टी पर थे। 10 तारीख को वे खेलने के लिए गए थे। उसी दौरान गांव के तीन लड़के – शिवम, गोलू और नितिन – उन्हें उठा ले गए और मारपीट की। बच्चों को नहर में फेंक दिया गया। बड़ा बेटा तैर कर छोटे भाई को बचाने गया, लेकिन वह भी नहर में गिर गया।

इसके बाद बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर ले जाया गया। घर पर कपड़े उतारकर बुरी तरह मारपीट की गई। यहां तक कि गर्म चिमटे भी पैरों पर लगाए गए। गांव के अन्य बच्चों ने फोन करके बताया कि मेरे बच्चे बंधक बनाए गए हैं और उन्हें पीटा जा रहा है।

पिता का आरोप- अपहरण की बात कटवाई

पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस आई और नाम पूछने के बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जब थाने पहुंचे, तो बंधक बनाने वाले मामले में दरोगा मुकेश दिनकर ने कहा कि “इसे काट दो।” पीड़ित ने पूछा कि कार्रवाई कैसे होगी, तो कहा गया कि कार्रवाई मैं ही करूंगा।

तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं

परिजन ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। कप्तान साहब के पास जाकर तहरीर दिखाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी के खिलाफ केवल धारा 151 (शांति भंग) में चालान कर दिया गया, जबकि अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों के साथ हुई मारपीट, अपहरण और बंधक बनाने की घटना पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर 151 धारा के तहत जेल भेजा गया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *