General

शिल्पा शेट्टी का ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस

कानपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने “चुरा के दिल मेरा…” गाने पर डांस किया। वह मंगलवार रात महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए।

उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं, जब उन्हें कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। लेकिन संघर्ष से ही सफलता का रास्ता निकलता है। जब महिलाओं को सही अवसर, कौशल और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे न सिर्फ अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी आगे बढ़ाती हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *