Dailynews

जंग के बीच LPG लेकर भारत आ रहा शिवालिक जहाज

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। इस बीच भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर भारत आ रहा है। यह कुछ घंटें में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा।

जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा है। एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है। इस प्रकार 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं।

14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी। वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है। नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *