google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Business

चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती, ₹2.65 लाख आई:सोना ₹31 हजार सस्ता होकर ₹1.38 लाख

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। आज यानी 1 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी करीब 25 हजार रुपए (9%) गिर गई।

1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी करीब 12 हजार रुपए (8%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है।

सर्राफा बाजार आज बंद, 30 जनवरी को चांदी 40 हजार गिरी

सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

दो दिन में सोना ₹31 हजार और चांदी ₹1.36 लाख सस्ती

  • वायादा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में दो दिन में 31 हजार रुपए की गिरावट हुई है।
  • 29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था, जो आज 1.38 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
  • चांदी की कीमत में 1.36 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.65 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।

सोना और चांदी की कीमतों में MCX पर आई इस गिरावट का सीधा असर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी पड़ा। गोल्ड ETF और रविवार को शुरुआती ट्रेडिंग में ही 8% तक गिर गए। वहीं, सिल्वर ETF में 15% तक की गिरावट देखी गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *