google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

 यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया की तारीखों को एक बार फिर एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है. दावे-आपत्ति की तारीख 6 मार्च तक बढ़ाई गई है. जबकि अंतिम लिस्ट 10 अप्रैल को चुनाव आयोग जारी करेगा. यूपी मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए फॉर्म-7 को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि नाम काटने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता हैं. रजिस्टर्ड मतदाता ही फॉर्म-7 भर सकता है. फॉर्म-7 में पूरी जानकारी के साथ नाम कटवाने का कारण बताना होगा. एक साथ कई फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किये जायेंगे. एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म-7 भर सकते हैं.

बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं वोटर्स
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में UP CEO नवदीप रिणवा ने कहा कि अब हर दिन सुबह 10 से 12 बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे. BLO से संपर्क कर हर पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकता है. SIR की 8 हजार 990 ARO सुनवाई कर रहे हैं. अभी अन्य अधिकारियों की भी सुनवाई में ड्यूटी लगाई जाएगी.

UP मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने तारीख बढ़ाने को लेकर कहा कि 27 जनवरी की बैठक में राजनैतिक दलों ने समय बढ़ाने की मांग की थी. 6 फरवरी से 6 मार्च तक दावे और आपत्तियों का समय बढ़ाया गया है. 1 माह के लिए दावे आपत्तियों के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है. नए तारीख के ऐलान होने के बाद से अब 6 मार्च तक नाम बढ़वाने, सही कराने और कटवाने के लिए फॉर्म भर सकेंगे. चुनाव आयोग अब 27 मार्च तक दावे आपत्तियों का निस्तारण करेगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *