RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें, 33 लोग घायल
बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं।
सिद्धारमैया ने कहा, “विधानसभा में जब RCB टीम पहुंची तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे। जश्न विधानसभा में हो रहा था, लेकिन भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई। स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया।”
CM बोले- भीड़ ने स्टेडियम का गेट तोड़ा
सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी। इसके बाद क्रिकेट एसोसिशन को संभालना चाहिए था। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची।
CM ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु भगदड़ पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों की बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं।
RCB की टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तब वहां हजारों RCB फैंस मौजूद थे। RCB की टीम का विधानसभा में कर्नाटक सरकार ने सम्मान किया। एक प्रोग्राम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी था। स्टेडियम के बाहर लाखों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भीड़ के चलते एक बच्चा बेहोश भी हो गया था।
RCB के आईपीएल चैंपियन बनने पर बेंगलुरु में जश्न मनाया जा रहा था। RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।
सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी। बाकी जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिशन को उठानी चाहिए थी। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि RCB की जीत जश्न के दौरान हुई भगदड़ दर्दनाक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द होने की कामना करता हूं। दुख की घड़ी में मैं बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़ा हूं। कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और राहत पहुंचानी चाहिए। कोई भी जश्न एक इंसानी जान से बढ़कर नहीं होता। हर सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा और सख्ती से पालन जरूरी है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “जीत की जश्न के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई है। यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के बगल हुआ। सरकार मृतकों के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देगी। घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। घटना की न्यायिक जांच होगी और 15 दिन में रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह भगदड़ नहीं होनी चाहिए थी। हमें इस हादसे पर गहरा दुख है।”
Crime News Dailynews Entertainment Health Hindi News LIVE JOBS Latest Live News News Politics Religion Sports