भारतीय इलेक्ट्रॉनिक एवं गैजेट” का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन
हजारीबाग/चलकुशा। स्टेशन रोड स्थित खरगू के महावीर मंदिर के बगल में “भारतीय इलेक्ट्रॉनिक एवं गैजेट” प्रतिष्ठान का उद्घाटन 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी को पूजन-पाठ से हुई, जबकि दूसरे दिन सुबह कुलदेवी पूजन, गृह प्रवेश एवं हवन आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे चलकुशा थाना प्रभारी श्री सूर्यकांत कुमार ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक दुकान खुलने से लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं नवीनतम गैजेट्स की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी। व्यवसाय में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह भी दी। समारोह में जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

