बुलंदशहर में आंधी-तूफान से तबाही, तीन लोगों की मौत, चार घायल
बुलंदशहर में बीती शाम आई तेज आंधी और तूफान से व्यापक नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई है। चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
डिबाई, अनूपशहर और सिकंदराबाद तहसील क्षेत्रों में तेज हवाओं और पेड़ गिरने से लोगों की जान गई। तूफान से जगह-जगह लगे होर्डिंग्स और यूनिपोल्स गिर गए। सड़कों के किनारे खड़े दर्जनों पेड़ भी धराशायी हो गए। बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।