News

सुलतानपुर : बैंक मैनेजर ने किया 9.70 लाख का फ्रॉड, लोन की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर की

सुलतानपुर में बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बड़ौदा यूपी बैंक की जमोली शाखा के मैनेजर आशीष कुमार कछारे पर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का आरोप है।

शिवप्रकाश तिवारी ने पीएमएफएमई योजना के तहत तिवारी मिल्क बार के लिए लोन आवेदन किया था। बैंक ने 26 मार्च 2025 को 8.73 लाख रुपए का टर्म लोन मंजूर किया। तिवारी ने अपने खाता संख्या 2952 से एक लाख रुपए मार्जिन मनी जमा करवाई।

बैंक मैनेजर ने लोन की राशि 9.70 लाख रुपए श्री इंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर कर दी। तिवारी ने 7 मई 2025 को बैंक मैनेजर को लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद मैनेजर ने अपराधियों के माध्यम से फोन पर धमकियां दिलवाईं।

16 मई को मैनेजर तिवारी के घर पहुंचे और समझौते का दबाव बनाया। अगले दिन वह 5-6 अज्ञात लोगों के साथ आए। उन्होंने समझौता न करने पर अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। मैनेजर का कहना है कि उनके पास तिवारी के हस्ताक्षर वाले सभी कागजात और चेक मौजूद हैं।

तिवारी ने पहले थाना कूरेभार में शिकायत दर्ज कराई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *