Dailynews

सुल्तानपुर : ट्रांसपोर्ट नगर में 30 परिवारों के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

सुल्तानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से रह रहे 30 परिवारों के कब्जे हटाए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में करीब पांच एकड़ सरकारी जमीन पर नगर पालिका सर्किट हाउस का निर्माण करेगी। इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट 70 करोड़ रुपये है। शासन ने पहले ही 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।

एसडीएम विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिया गया था। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विनती की और अपने राशन कार्ड भी दिखाए, लेकिन प्रशासन ने शासन के निर्देश पर कार्रवाई जारी रखी।

जानकारी के मुताबिक, अधिकतर लोगों के पास अपने मकान हैं। वे उन्हें किराए पर देकर यहां अवैध कब्जा करके रह रहे थे। कार्रवाई से पहले कई लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई को नहीं रोका।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी टाइगर वाल्मीकि ने बताया कि यह हमारे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की बस्ती थी, जो 35 साल से यहां पर लोग बसे हैं। पहले जिलाधिकारी महिला आई थी, पहले हम लोग किनारे रह रहे थे जिलाधिकारी महोदय ने कहा आप लोग नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हो सफाई करके सेवा करते हो इसलिए आप लोग यहीं पर बसों। आज इन कर्मचारियों को बिना कोई सूचना दिए बेघर कर दिया गया या। हमें कोई नोटिस नहीं मिला।

यहां रहने वाले श्रीमती ने बताया लेखपाल आए थे शनिवार को कहे खाली कर दो इसे गिरवाना है। आज 10:00 बजे कलेक्ट्रेट गए तो वहां विदुषी सिंह निकली उन्होंने कहा जहां आप लोग रह रहे हैं वही रहे जब आप लोग को खाली किया जाएगा पहले से बता देंगे यही बोली। रहने का स्थान दिया जाएगा तो हटाया जाएगा। श्रीमती ने बताया 40 साल से हम लोग रह रहे हैं, यहां जंगल था हम लोग किराया नहीं दे पा रहे थे हम लोग रह रहे थे खाली था कोई नहीं था यहां जो आगे पीछे बिल्डिंग बनी है कुछ भी नहीं था।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *