google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

 सुल्तानपुर : जिसे STF ने ढेर किया…उसके जनाजे में 2000 लोग पहुंचे

सुल्तानपुर में एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद के जनाजे में 2 हजार लोगों के भीड़ उमड़ी। पुलिस ने एक दिन पहले सिराज को एनकाउंटर में मार गिराया था। सोमवार को शव उसके गांव लोलेपुर पहुंचा।

शव पहुंचते ही लोगों के भीड़ जुट गई। महिलाएं और बच्चे शव को देखकर रोने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाया। ढाई साल पहले सिराज के जिस घर पर बुलडोजर चला था, आज वहीं से शव उठाया गया।

सिराज के जनाजे के साथ करीब 4000 लोग चले। शाम 6 गांव के ही कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, लंभुआ कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रविवार सुबह 5 बजे सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ और एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सिराज को रोकने का प्रयास किया। इस पर सिराज पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगते ही सिराज घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल, 6 अगस्त, 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सिराज अहमद सामने आया था।

घटना के बाद से वह फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सिराज अहमद पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी STF को लगाया गया था। कई जिलों में लगातार दबिश के बावजूद सिराज पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। रविवार सुबह 5 बजे यूपी एसटीएफ ने सिराज को मार दिया। इस खबर के सामने आते ही सुल्तानपुर में वकील आजाद अहमद के परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

सिराज सुल्तानपुर का रहने वाला था। उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत 30 मुकदमे दर्ज थे। 2023 में वकील आजाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वकील के भाई मुनव्वर भी घायल हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने सिराज के खिलाफ वारंट जारी किया था।

पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इससे पहले, सिराज के घर पर बुलडोजर चलाया गया था और उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *