google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

टीचर ने 10th की छात्रा से किया रेप, अरेस्ट

कानपुर के किदवई नगर इलाके में एक कोचिंग संचालक द्वारा 10वीं की छात्रा से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संचालक छात्रा को डरा-धमकाकर करीब एक महीने से कोचिंग सेंटर में उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गुरुवार को जब छात्रा ने कोचिंग जाने से इनकार किया और मां के पूछने पर पूरी सच्चाई बताई, तो परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

कोचिंग जाने से मना किया, तब सामने आई सच्चाई बाबूपुरवा निवासी छात्रा के पिता के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी किदवई नगर स्थित एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। आरोपी देवेंद्र पटेल (37) उसी स्कूल में पढ़ाता है और इलाके में ब्राइट कोचिंग इंस्टीट्यूट भी चलाता है, जहां उनकी बेटी पढ़ने जाती थी। गुरुवार सुबह मां द्वारा कोचिंग जाने को कहने पर बेटी ने मना कर दिया। दबाव बनाने पर वह रो पड़ी और आरोपी की हरकतों के बारे में बता दिया।

धमकी देकर करता रहा शोषण पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में आरोपी ने बहला-फुसलाकर कोचिंग सेंटर में ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने माता-पिता और छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद आरोपी लगातार धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोचिंग पहुंचकर विरोध किया तो आरोपी ने उल्टा छात्रा को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी।

रेप और पॉक्सो में मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को आरोपी कोचिंग संचालक को जेल भेजा जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *