Entertainment

मथुरा में बोलो राधे-राधे फिल्म की शूटिंग होगी

मथुरा वृंदावन अब बॉलीवुड की पसंद बनता जा रहा है। यहां की लोकेशन पर फिल्म शूट की जा रही है। मुंबई के रहने वाले निर्देशक रवि भाटिया भी यहां जल्द बोलो राधे राधे फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। गाय की रक्षा और सामूहिक परिवार कैसे रहते थे की कहानी पर आधारित यह फिल्म मथुरा के अलावा हरियाणा,गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी शूट की जाएगी। ब्रज और अवधी भाषा में शूट होने वाली इस फिल्म में 50 प्रतिशत कलाकार उत्तर प्रदेश से होंगे।

धर्म के उत्थान की फिल्म है बोलो राधे राधे

फिल्म के राइटर और निर्देशक रवि भाटिया ने बताया कि यह फिल्म धर्म के उत्थान के लिए है। इसकी कहानी युवाओं को सनातन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया पहले हमारा गांव से जुड़ाव था लेकिन आधुनिकता की दौड़ में सब दूर होते चले गए। सामूहिक परिवारों में विघटन आ गया। इस फिल्म के जरिए यह दिखाया जाएगा कि गांव की मिट्टी कैसे परिवारों को एकजुट रखती है।

निर्देशक रवि भाटिया ने बताया कि इस फिल्म में कहानी का केंद्र गाय है। गाय व्यवसाय के अलावा सांस्कृतिक,धार्मिक सभी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में देखा जा रहा है गाय का सम्मान नहीं रहा। जबकि उसका पांचगव्य कितने काम आता है। लेकिन उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा। राधे राधे बोलो कि कहानी गाय के सम्मान पर लिखी गई है।

राधे राधे बोलो फिल्म में 11 सॉन्ग हैं। जिसमें से 2 की शूटिंग मथुरा, वृंदावन में की जाएगी। इस फिल्म में अवधी कलाकार नयनतारा मां का रोल निभाएंगी। जबकि मुरादाबाद के बाल कलाकार कुंवर लाभांशु सिंह भी नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 14 अप्रैल को शुरू होगी। निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म भारत ही नहीं विदेशों में भी प्रदर्शित की जाएगी। राधे राधे बोलो केवल फिल्म नहीं बल्कि भक्ति,संगीत और परंपरा का संगम बनेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *