नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशत्सव पर की पुष्प वर्षा
खुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड के तत्वावधान में क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359 वें जन्म प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर संकीर्तन शोभायात्रा में क्लब के समर्पित उपाध्यक्ष डॉक्टर शोभित कंसल जी और भावुक बंसल जी के प्रतिष्ठान पर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जल वितरण किया गया। शोभायात्रा में शामिल पच प्यारो के चरणों में पुष्प वर्षा अर्पित की गई। क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल, क्लब के गवर्नर दीपक गर्ग आढ़ती, प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष भावुक बंसल, नगर अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, सचिव विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष अंकुश गर्ग रॉकी, श्याम सुंदर गर्ग, डॉक्टर शोभित कंसल, अमन गोविल, राहुल शर्मा और चिराग अग्रवाल आदि ने” पंच प्यारों ” को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा कमेटी ने क्लब को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

