google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

यूपी के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है. बारिश, ओलावृष्टि के बीच सोमवार को फिर काले बादल यूपी में छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का सितम जारी रहेगा. यूपी के दोनों ही संभाग में काले बादल छाए रहेंगे, वहीं कहीं-कहीं कोहरा भी नजर आने की संभावना बनी हुई है. बारिश के कारण अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी आएगी.उसके बाद इसमें गिरावट की संभावना है.

दिल्ली-आगरा हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
पहाड़ो पर गिरि बर्फ का असर निचले इलाकों में देखने क़ो मिल रहा है, जहाँ कड़ाके की पड़ रही ठंड और घने कोहरे ने लोगों जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, घने कोहरे की बजह से दिल्ली आगरा हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गयी है. सुबह के 8ः15 बजे होने के बाद भी कोहरा हटने का नाम नही ले रहा है और विजबिल्टी शून्य हो जाने के कारण तेज रफ़्तार दौड़ने वाले वाहन रेंग रेंग कर चल रहें हैं. वहीं ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार (2फरवरी) को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. वहीं 3 और 4 फरवरी को यूपी के दोनों ही संभाग में कोहरे की सफेद चादर तनी रहेगी.

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और संतकबीरनगर में कोहरा छाया रहेगा.

यहां होगी बारिश

वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, कानपुर, जलौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव में काले बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक की भी आवाज सुनाई देगी.

इन जिलों में खिली रहेगी धूप 
वहीं वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में आसमान साफ होगा. यहां धूप भी खिली रहेगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *