बजट के बाद सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से व्यापारी परेशान : डॉ. सतीश कसेरा
वाराणसी, न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार कसेरा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मीडिया के पत्रकारों से वाराणसी के एक होटल में होटल मतंग (डीएलडब्लू रोड, मड़वाडील ) बातचीत करते हुए डॉ. कसेरा ने कहा कि बजट पेश होते ही सोना-चांदी के दामों में अचानक गिरावट आई, लेकिन दो दिन बाद फिर से दाम बढ़ने लगे। इस तरह के उतार-चढ़ाव से व्यापारी असमंजस में हैं कि कब खरीदें और कब बेचें।
उन्होंने बताया कि इस अस्थिरता के कारण लाखों-करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है और कई व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
डॉ. सतीश कुमार कसेरा ने सरकार से अपील की कि एक संतुलित और परिष्कृत बजट पेश किया जाए, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए, विशेषकर जनरल वर्ग के कामगारों और व्यापारियों को भी बजट में उचित लाभ मिले।
अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में जनरल वर्ग के लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली है।

