google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

सुल्तानपुर में दो गुटों ने अवैध हथियार लहराए, पटाखे फोड़े

सुल्तानपुर में दो सक्रिय गुटों ने अपने वर्चस्व को प्रदर्शित करने और आम जनता में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियारों का प्रदर्शन किया और पटाखे छोड़े। यह घटना 17 दिसंबर को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के करौंदिया क्रॉसिंग, निरालानगर में शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई।

चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा को इस घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि घटना के समय वे उच्च न्यायालय गए हुए थे। वापसी पर मिली सूचना के आधार पर जांच की गई, जिसमें घटना की सत्यता पाई गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो समूह शामिल थे। पहले समूह में विवेक यादव (पुत्र उमेशचंद्र यादव, निवासी विवेकनगर), अल्ताफ खान (पुत्र मो. इस्तियाक, निवासी निरालानगर पानी की टंकी के पास), अमित विक्रम सिंह (निवासी चांदमारी के पास, निरालानगर) और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।

जांच में जुटी पुलिस

दूसरे समूह में इरफान (पुत्र मुख्तार, निवासी हथियानाला), शोभित सिंह (निवासी विवेकनगर), प्रांजल (निवासी नरायनपुर), विशेष पंडित (निवासी विनोबापुरी), डेविल उर्फ सत्यम (निवासी जागीवीर, थाना कोतवाली देहात), हर्षित मिश्रा (निवासी विनोबापुरी), शौर्य तिवारी (निवासी गोलाघाट) और 5-6 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।

इन दोनों गुटों ने विधि विरुद्ध जमाव के रूप में एकत्रित होकर आम जनमानस में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने भविष्य में किसी भी संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए इस घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में विवेचना प्रचलित है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *