google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

 लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, विरोधी गैंग्स ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली. अमेरिका में साल 2026 की पहली बड़ी इंडियन गैंगस्टर गैंगवार सामने आई है. इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दो गैंगस्टरों की मौत का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि यह हमला सुनियोजित था और इसे अंजाम विरोधी गैंग्स ने दिया.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों मारे गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए थे और अमेरिका में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. घटना के बाद सोशल मीडिया और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क्स में विरोधी गैंग्स की ओर से इस दोहरे मर्डर की जिम्मेदारी लेने के दावे सामने आए हैं. हालांकि, अभी तक अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियां इस घटना को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *