Dailynews

20 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकता है UP Board Result

प्रयागराज (UP Board Result 2026 Date). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था है. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की कॉपियों चेक हो चुकी हैं. 18 मार्च से शुरू हुआ यह मूल्यांकन अभियान 4 अप्रैल तक चला, जिसमें पौने तीन करोड़ कॉपियों को पारदर्शी तरीके से जांचा गया. अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का पूरा फोकस यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया पर शिफ्ट हो गया है, जिससे करोड़ों परिवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं.

इस बार यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए तकनीक और सुरक्षा का गजब संगम पेश किया, पूरे प्रदेश में बनाए गए 254 केंद्रों पर ‘सशस्त्र पुलिस बल’ की 24 घंटे तैनाती रही, वहीं सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख हर परीक्षक की गतिविधि पर नजर रख रही थी. यूपी बोर्ड ने अनुशासन को इस स्तर पर लागू किया कि कॉपियां जांचने वाले 1.53 लाख परीक्षकों के लिए भी मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे. बीच में ईद और रामनवमी की छुट्टियों के कारण समयसीमा में थोड़ा बदलाव किया गया था.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपी बोर्ड का इतिहास और पिछले साल का ट्रेंड देखें तो 2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था. पिछले साल कॉपियां जांचने के ठीक 23 दिन बाद नतीजे आए थे. सूत्रों की मानें तो इस बार बोर्ड और भी ज्यादा सक्रिय है. अगले 15 दिनों में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 तैयार कर लिया जाएगा. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट समय पर घोषित होगा. माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं.

यूपी बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लगभग 50 लाख अभ्यर्थियों की किस्मत का फैसला अब लॉक हो चुका है. प्रदेशभर के 254 मूल्यांकन केंद्रों पर कुल पौने तीन करोड़ (2.75 करोड़) कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल को पूरा कर लिया गया. इसके लिए 1 लाख 53 हजार अनुभवी परीक्षकों को तैनात किया गया था, जिन्होंने दिन-रात एक कर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *