Dailynews

AIMIM के यूपी अध्यक्ष बोले-  मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा

हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो तो अपनी ताकत दिखा देंगे। किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। केवल 11 विधायक में ही हम अपनी ताकत दिखा देंगे।’

यह बात असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने 23 मार्च को कही। वह मेरठ में ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। आज (मंगलवार) इसका वीडियो सामने आने के बाद शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सामने आए 36 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि शौकत अली ईद मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। आसपास पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं। उनकी बात खत्म होने के बाद पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता है। नारे लगने शुरू हो जाते हैं।

वीडियो में शौकत अली ने कहा- मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि यूपी में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो ऐसा करने वालों का भी एनकाउंटर होगा। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। कहा- आपने जिसके 111 विधायक जिताए, वही अब यह कह रहे कि उनकी सरकार नहीं है। वो क्या कर सकते हैं?

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *