यूपी : डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ीं
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कासगंज का दौरा किया। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम प्रणय सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सोरों में उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
डॉक्टरों की कमी पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई गई हैं। पहले प्रदेश में सालाना 1000 डॉक्टर तैयार होते थे। अब एक साल में 10,000 डॉक्टर बनकर निकलेंगे। उन्होंने योगी सरकार में बने हाईवे, बाईपास और मेडिकल कॉलेजों का जिक्र किया। मंत्री को जिला अस्पताल का निरीक्षण और राम बारात का शुभारंभ करना था। लेकिन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण उन्हें मथुरा जाना पड़ा।