Dailynews

UP : महिलाओं से दरिंदगी करने वाले को STF ने मार गिराया, एनकाउंटर में सीने में गोली मारी, 1 लाख का इनाम

शाहजहांपुर में यूपी STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। STF ने रात 1 बजे कुख्यात बदमाश शाहनूर को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

STF ने जवाबी फायरिंग में शाहनूर के सीने में गोली मारी। वह गंभीर घायल हो गया। STF उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया

SP अशोक कुमार मीणा ने बताया-तिलहर थाने के काबिलपुर की पुलिया के पास एनकाउंटर हुआ। संभल का कुख्यात अपराधी शाहनूर मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश लूट के दौरान महिलाओं से दरिंदगी करता था। करीब ढाई महीने से STF इसकी तलाश में लगी थी।

STF के मुताबिक, शाहनूर की शाहजहांपुर में लोकेशन मिली। STF ने इलाके की घेराबंदी की। रात को करीब एक बजे शाहनूर अपने दोस्त के साथ गाड़ी से जा रहा था। STF ने रोका तो उसने गाड़ी दौड़ा दी और फायरिंग करने लगा। पहले पिस्टल से फायर किए, बुलेट खत्म होने पर इंग्लिश रिवॉल्वर से गोली दागने लगा। जवाबी फायरिंग में STF ने गोली मार दी। गोली बदमाश के सीने में लगी। वह वहीं गिर गया। बदमाश और STF के बीच करीब 12 मिनट तक फायरिंग हुई।

शाहनूर उर्फ शानू संभल जिले का रहने वाला था। लूट, हत्या, बलवा और डकैती समेत अन्य धाराओं में कई जिलों में 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार होने पर उसके खिलाफ 4 मई को 1 लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था, तभी से STF उसकी तलाश कर रही थी।सूत्रों के मुताबिक, लूट और डकैती के दौरान शाहनूर महिलाओं से दरिंदगी करता था। STF को ऐसे मामले पता चले हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि बदमाश ने बंधक बनाकर दरिंदगी की। मुरादाबाद की एक घटना में शाहनूर ने महिला से पिस्टल के बल पर दरिंदगी की थी।

STF सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि शाहनूर कुख्यात डकैत गैंग उस्मान का दायां हाथ रहा है। 2003 में उस्मान गैंग के साथ जुड़ा और लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने लगा। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद दिल्ली में छिप जाता था। 1 साल पहले शाहनूर संभल से बरेली के रास्ते उत्तराखंड गया था। नैनीताल में महीनों तक पहचान छिपा कर रहा।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *