Latest

यूपी में पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ेगी: 49 डिग्री जा सकता है तापमान

यूपी में मार्च महीने में औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहना चाहिए। लेकिन इस बार यह 35 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल, मई और जून में भी अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा रहने वाले हैं।

जून में अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक जाने का अनुमान है। जबकि 2024 में यह 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो रेड अलर्ट था। इस स्थिति में श्मशान घाट से लेकर पोस्टमॉर्टम तक हाउसफुल हो गए थे।

आने वाले महीनों में अधिकतम तापमान कितना जाएगा? पिछले कुछ सालों में कैसे यहां गर्मियों का ट्रेंड बदला? हीट वेव के दिन कितने बढ़े हैं और इसका क्या असर रहा?

मार्च के आखिर तक तापमान 40 से ऊपर जाएगा मार्च की शुरुआत में ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बता दिया कि इस बार सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। पूरा मार्च महीना भी पिछले सालों की अपेक्षा गर्म रहने वाला है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, मौसम विभाग की यह चेतावनी सही साबित हो रही है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया था कि मार्च के आखिर तक कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मार्च महीने में राज्य में औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना चाहिए।

जून में 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा तापमान मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह बताते हैं- मई-जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं, मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा। अप्रैल में यह बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

इस बीच मार्च से ही हीट वेव चलने का भी अनुमान है। यह मार्च से लेकर मई तक एक महीने में 8 से 10 दिन हो सकता है।

उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था।

2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *