Crime News

UP : महिलाओं ने युवक पर बरसाए चप्पल

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं।

हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही।

आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है।

जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था।

9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

मैं घर पहुंची और परिवार वालों को बताया। मेरे घर की महिलाएं बाहर आईं और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान उसने मुझे और मेरे परिजनों को गाली दी। हम लोगों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के घर पर दी। उसके घर से एक महिला आई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। हालांकि वह मारपीट कर रही महिलाओं को नहीं रोक पाई। इसी दौरान महिला ने गुस्से में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे दूर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला ने युवक को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर ले गई।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *