google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा, टोल कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

बुलंदशहर, सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार को टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ। टोल मांगने पर आक्रोशित कामर्शियल वाहन चालकों ने कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी के अनुसार, कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने के लिए उपकरण लगाए। लेकिन चालक उन्हें क्षतिग्रस्त करते हुए आगे निकल गए। वाहन मालिक जाने-माने ट्रांसपोर्टर हैं। वे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कई वाहन टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकल गए। कर्मचारी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। मैनेजर रजनीकांत कानपुर में हैं। वे गुरुवार को वापस लौटने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। इस घटना से टोल कर्मचारियों में डर का माहौल है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *