लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम में हंगामा:महिला की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद करेंगे। उन्होंने सुबह चल मंदिर (गाड़ी में बनाया गया मंदिर) पूजा-अर्चना की। उसके बाद आशियाना स्थित स्मृति उपवन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर 2 बजे यहां पर गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
इसके पहले एक महिला उनसे मिलकर बात करने की जिद करने लगी। संधु-संतों ने पुलिसकर्मियों से उसे हटाने के लिए कहा। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। उसने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।
शंकराचार्य ने बताया- मैं कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर ठहरा था। दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर आना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने पहुंचने लगे। इस वजह से मैं सुबह की कार्यक्रम स्थल पर आ गया।
बता दें कि शंकराचार्य ने 6 मार्च को वाराणसी से यात्रा शुरू की थी। मंगलवार शाम को लखनऊ पहुंचे थे। यहां तीन दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक ही दिन में समेट दिया गया है वे आज लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल, गुरुवार सुबह की फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक महिला पहुंची। उसने शंकराचार्य से मिलकर बात करने की कोशिश की। शंकराचार्य के साथ आए साधु-संतों ने पुलिस से उसे हटाने के लिए कहा। महिला की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हो गई।

