JOBS

नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर वैकेंसी, 10 और 12वीं पास करे ऑनलाइन आवेदन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी करने का अवसर है। एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के पदों पर 2442 वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें लोडर, ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्गो एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। ये वैंकेंसी दसवीं और बारहवीं कक्षा पास युवाओं के लिए है।

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स भी आवेदन के लिए पूरी तरह से योग्य होंगे। वहीं, एयरपोर्ट लोडर के पद पुरुषों के लिए हैं।

आवेदन के लिए किसी तरह का एविएशन, एयरलाइन सर्टिफिकेट या डिप्लोमा अनिवार्य नहीं है। उम्र की गणना एक अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

कैसे करे आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद पंजीकरण नंबर और पासवर्ड बनाकर लॉगइन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय जिस बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाएगी, उसे ठीक से भरें। अपना फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन फीस भरकर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। नौकरी के आवेदन के लिए वेबसाइट 15 जून 2026 तक खुली रहेगी। अंतिम तिथि के बाद पंजीकरण नहीं हो पाएंगे।

पदों के लिए निर्धारित योग्यता और वेतन

  • ग्राउंड स्टाफ 1257 वैकेंसी 12वीं पास 18-30 साल वेतन 25,000 से 35,000
  • कार्गो एग्जीक्यूटिव 639 वैकेंसी 12वीं पास 18-30 साल वेतन 25,000 से 35,000
  • लोडर्स (केवल पुरुष) 546 वैकेंसी 10वीं पास 20-40 साल वेतन 15,000 से 25,000
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *