google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

वाराणसी : इंडिगो फ्लाइट की बर्ड हिट के बाद आपात लैंडिंग

वाराणसी: वाराणसी में रविवार शाम को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान को हवा में पक्षी से टकराने (बर्ड हिट) के बाद आपात स्थिति में वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. उड़ान के लगभग 15 मिनट बाद, जब विमान जौनपुर के पास करीब 16,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी पक्षी से टकराने के कारण विमान के नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा.

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-437 ने शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर गोरखपुर से उड़ान भरी थी. विमान में उस दौरान कुल 216 यात्री सवार थे. उड़ान के अभी 15 मिनट ही हुए थे, तभी जौनपुर के पास करीब 16,000 फीट की ऊंचाई पर अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गई. पक्षी के टकराने के कारण विमान के नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद विमान को डायवर्ट कर शाम करीब 6 बजकर 56 मिनट पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद कुल 216 यात्री घबराए हुए थे.
वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि कई यात्री दहशत में नजर आए. एयरलाइन ने आगे की उड़ान रद्द कर दी है और यात्रियों के ठहरने के लिए स्थानीय होटलों में व्यवस्था की गई है. फिलहाल तकनीकी टीम विमान में हुए नुकसान की जांच कर रही है. वहीं फ्लाइट के अचानक डायवर्ट होने के कारण यात्रियों के परिजनों की लगातार कॉल आने लगी, जिसके बाद आधिकारिक सूचना देकर पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया गया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *